जापान के पीएम ने किया ‘डेटा स्कैंडल’, संसद में मांगी माफी
(जी.एन.एस) ता. 01 टोक्यो जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उस वक्त शर्मिंदिगी का सामना करना पड़ा, जब उनके द्वारा प्रस्तावित एक आर्थिक नीति के समर्थन के पेश किए गए आंकड़ों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। पीएम शिंजो आबे ने संसद के सामने यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा बिल के समर्थन में सामने रखे गए आंकड़ों में गलती हुई। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी। जापान की मौजूदा सरकार