जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के चलने के समय में परिवर्तन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के अनुसार एक जुलाई से रेलगाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के चलने के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया जायेगा:- रेलगाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस दिल्ली सराय रौहिल्ला से रात्रि 11.15 बजे के स्थान पर रात्रि 09.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.00 बजे के स्थान पर सुबह 08.35 बजे जोधपुर पहुँचेगी।