जोश में नियम भूल गए सिद्धू, मेयर को पहले निलंबित किया और फिर लेना पड़ा वापस
(जी.एन.एस) ता. 05 चंडीगढ़ पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जोशिेले नेता हैं और अपने खास अंदाज के लिए मशहूर हैं। इसी जोश में उनको मोहाली के मेयर के मामले में नियमों का ध्यान नहीं रहा और उन्हें निलंबित करने का आदेश कर दिया। नियमानुसार मेयर को सरकार निलंबित नहीं कर सकती। उसे बनाने का हटाने का फैसला नगर निगम सदन ही कर सकता है।