झारखंड की मिट्टी लेकर राम जन्मभूमि के लिए 9 पुजारियों का दल रवाना
(जी.एन.एस) ता. 05 रांची अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर आज को होने वाले शिलापूजन कार्यक्रम के लिए मंगलवार को रांची से 9 पाहनों (आदिवासी पुजारियों) का दल झारखंड की मिट्टी और यहां की प्रमुख नदियों का जल लेकर रवाना हुआ। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मेयर आशा लकड़ा के साथ नौ पाहनों के दल को अयोध्या के लिए विधिविधान के साथ रवाना किया। इस अवसर