झारखंड की सियासत में हलचल – झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2 दिवसीय अधिवेशन शुरू
इस महाधिवेशन में वक़्फ़ कानून के खिलाफ, कल्पना सोरेन को पार्टी में कमान देने, झारखंड मुक्ति मोर्चा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने सहित कई प्रस्ताव आएंगे। इस महाधिवेशन में बिहार चुनाव के लिए भी तैयारी की जाएगी। महाधिवेशन में 8 राज्यों के लगभग 4000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाअधिवेशन है।13वें महाअधिवेशन के बैनर -पोस्टर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडों से राजधानी रांची पटी पड़ी है।