झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की रेस में JMM के सरफराज अहमद और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह आगे
(जी.एन.एस) ता. 30 रांची झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को धूल चटाकर भारी मतों से जीत का परचम लहराने वाले झामुमो के डॉ. सरफराज अहमद और कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ झामुमो में शामिल हुए डॉ. सरफराज अहमद ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी