झारखंड हार पर शिवसेना ने सामना के जरिए भाजपा पर कसा तंज
(जी.एन.एस) ता. 24 मुंबई राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के बाद झारखंड भी भाजपा के हाथ से निकल गया है। यहां चुनाव पूर्व हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को जनता ने सत्ता की चाबी सौंप दी है। ऐसे में भाजपा की पूर्व सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए उसपर हमला बोला है। उसका कहना है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त हिंदुस्तान की बात करती है और अब