झारखण्ड : बिहार के नेताओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करेंगे प्रमुख दल
(जी.एन.एस) ता.22 रांची झारखंड में चुनावी वैतरणी पार करने के लिए सभी प्रमुख दलों को बिहार के उनके कद्दावर नेताओं का ही आसरा है। इसमें प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी शामिल है, जो बिहार में राजग गठबंधन में शामिल है। झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और सत्ताधारी जनता दज यू (JDU)