झूठ के गर्भ से पैदा हुई है भाजपा सरकार: हरीश रावत
(जी.एन.एस) ता 22 हल्द्वानी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने झूठा आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम किया। इसी झूठे आरोप के चलते भाजपा सत्ता में आई। यह सरकार झूठ के गर्भ में पैदा हुई है। इसलिए इसके हर वादे झूठे साबित हो रहे हैं। हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहाड़ के लिए जो नीतियां कांग्रेस सरकार ने बनाई थी।