ट्रंप का एलान- बहुत जल्द 4000 अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से बुलाएंगे वापस
(जी.एन.एस.) ता. 11वॉशिंगटनअमेरिका में चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अफगान शांति वार्ता की शुरुआत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो शुक्रवार शाम (स्थानीय समय) कतर की राजधानी दोहा के ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम बहुत जल्द अफगानिस्तान से अपने 4,000 सैनिकों वापस बुलाएंगे।