ढाई हजार से ज्यादा जमाती अब भारत 10 साल तक नहीं आ पाएंगे
नई दिल्ली। भारत सरकार ने उन तबलीगी जमातियों के लोगों पर 10 साल के लिए भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इसी पुष्टि करते हुए बताया कि तबलीगी जमात के कुल 2,550 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाला गया है और अगले 10 वर्षों तक इनके भारत आने पर प्रतिबंध रहेगा। दरअसल कोरोना संकट के