दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में शख्स गिरफ्तार, 805 ग्राम सोना बरामद
(जी.एन.एस) ता. 30 नई दिल्ही दिल्ली हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को 30 लाख रुपए मूल्य के सोने की तस्करी करने के कथित प्रयास के आरोप में सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। यात्री को रविवार को सऊदी अरब के जेद्दा से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क विभाग से जारी एक बयान में कहा गया कि