दीपिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए: कमल हासन
(जी.एन.एस) ता. 21 चेन्नई तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन पद्मावती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि दीपिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए। उन्होंने हालिया विवादों के संदर्भ में उत्सवधर्मी भारत से उठ खडे होने का आह्वान किया। कमल हासन ने ट्वीट किया कि मुझे चाहिए कि दीपिका का सिर..सुरक्षित रहे। उनके शरीर से अधिक इसका सम्मान किया जाए।