दुनिया का सबसे बड़ा साफ पानी का मोती ढाई करोड़ में हुआ नीलाम
(जी.एन.एस) ता. 02 द हेग दुनिया का सबसे बड़ा साफ पानी का मोती नीदरलैंड में ढाई करोड़ रुपये (374,000 डॉलर या 320,000 यूरो) में नीलाम हुआ। नीलामी घर ‘वेंदुएहुईस’ ने बताया कि इस मोती का संबंध 18वीं सदी की रूस की साम्राज्ञी ‘कैथरीन द ग्रेट’ से था। अपने विशिष्ट आकार के कारण यह मोती ‘स्लीपिंग लॉयन’ के नाम से मशहूर है। ऐसी संभावना है कि 18वीं सदी के शुरुआती काल