दुनिया के टॉप 10 CEO में 3 भारतीय मूल के, अमेजन के जेफ बेजोस को नहीं मिली जगह
(जी.एन.एस) ता. 30 नई दिल्ली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में भारतीय मूल के तीन सीईओ भी जगह बनाने में कामयाब रहे। हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू (एचबीआर) ने ‘दुनिया के 100 सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीईओ’ की 2019 की सूची बनाई है। इसमें भारतीय मूल के तीन सीईओ शांतनु नारायण, अजय बंगा और सत्य नडेला शामिल हैं। इस सूची में अमेरिकी प्रौद्योगिकी