दुष्कर्म की शिकार महिला को पति ने दिया तलाक, घर से निकाला
(जी.एन.एस) ता.01 महेशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 15 नवंबर, 2017 को अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर शनिवार को बासकेंद्री गांव निवासी एकराम अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। फिलहाल पीड़िता अपनी मायके में है। घटना के बाद ससुरालवालों ने उसे अपनाने से साफ इंकार कर दिया था।