देश में नोटबंदी के चलते लोगों की गई जान और इसके लिए जिम्मेदार मुखिया नरेन्द्र मोदी
(जी.एन.एस) ता. 13 कैथल केन्द्र सरकार की नोटबंदी को एक साल पूरा हो गया है और एक साल में नोटबंदी के चलते देश का व्यापार ठप्प हो कर रह गया है। देश के नोटबंदी के चलते कई लोगों की जान एक साल में जा चुकी है और इसके लिए केन्द्र सरकार और इसके मुखिया नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कैथल में कही।