धर्मनगरी में दिखेगा गीता महोत्सव पर लघु भारत
(जी.एन.एस) ता. 16 कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर लघु भारत के दर्शन होंगे। 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में देश और विदेश के पर्यटकों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है। इसमें 25 लाख पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया