धर्म परिवर्तन करके दूसरी शादी करने वाला सिपाही गया जेल
Share this article(जी.एन.एस) ता 20 बागपत उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सिपाही पर धर्म परिवर्तन करके दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। सिपाही पर उसकी पहली पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति दहेज की मांग करता था। मांग पूरी नहीं हुई तो उसने एक दूसरी महिला से 10 लाख रुपये लेकर शादी कर ली। दूसरी महिला से शादी करने के लिए उसने धर्म परिवर्तन भी किया।