नगर निगम के हड़ताली सफाईकर्मियों की अगुवाई कर रहे 6 नेताओं पर दर्ज केस
(जी.एन.एस) ता. 06 पटना पिछले दो-तीन दिन से चल रही पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल अभी भी जारी है। इसी बीच निगम प्रशासन ने अब कड़ा रूख अपना लिया है। प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे नेताओं पर कानूनी शिकंजा कसते हुए 6 के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। नूतन अंचल राजधानी के प्रभारी कृष्ण मोहन लाल ने प्रदर्शन के लिए गठित समिति के छह नेताओं