नये भारत को साकार करने के लिए पीएम मोदी की सोच को परिलक्षित करने वाला बजट: शाह
(जी.एन.एस) ता. 05नई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में शुक्रवार को पेश आम बजट को नये भारत को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को परिलक्षित करने वाला बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह किसानों को समृद्ध और गरीब को सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करने में सहायक होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में आम बजट प्रस्ताव पेश किये जाने के बाद गृह