पंजाब की जवानी को संभालने के लिए लोग आगे आएं : हरभजन सिंह
(जी.एन.एस) ता.21 जालंधर प्रसिद्ध स्पिनर हरभजन सिंह ने पंजाब के युवाओं, गायकों और किसानों को एक संदेश दिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप इस पांच मिनट 9 सेकेंड के संदेश की वीडियो भी रिलीज की गई। उन्होंने वीडियो के माध्यम से लोगों को युवा पीढ़ी को संभालने, पानी दूषित होने से बचाने तथा पंजाबी भाषा में लचर गायकी के चलते आ रही गिरावट को रोकने में अपना बनता सहयोग