पलामू में अमानत नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त
(जी.एन.एस) ता. 17 डालटनगंज झारखंड में पलामू जिले के पांकी प्रखंड के ढुब-छतरपुर पथ पर अमानत नदी पर निर्माणाधीन एक पुल का अंतिम हिस्सा (स्लैब) बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया। जिले के अमानत नदी पर निर्माणाधीन पुल पांकी और तरहसी प्रखंड को जोड़ता है। पुल का निर्माण कार्य आठ करोड़ 33 लाख की लागत से ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के द्वारा कराया जा रहा था। पुल की लंबाई 329