पहले बंदूक की नोक पर पति-पत्नी को किया अगवा, फिर गोली मार कर कब्रिस्तान के पास छोड़ा
(जी.एन.एस) ता.21 श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के अरावनी गांव से वीरवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने गन प्वाइंट पर एक दंपत्ति को अगवा कर उन्हें गोली मार दी। दोनों की पहचान मुदसिर अहमद माकरू और उनकी बेगम नुसरत बेगम के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों को अरावनी में कब्रिस्तान के पास घायल अवस्था में छोड़ दिया गया था। नुसरत और उसके पति को टांग पर गोली मारी गई