पीपीपी मॉडल पर खुलेंगे महिला गृह: रीता बहुगुणा जोशी
(जी.एन.एस) ता 10 लखनऊ प्रदेश सरकार 12 जिलों में पीपीपी मॉडल पर महिला गृह खोलने जा रही है। यह गृह सड़कों पर घूमने वाली विक्षिप्त, निराश्रित व मंदबुद्धि महिलाओं के लिए होंगे। इनमें इन महिलाओं को आवास व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। महिला कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि लखनऊ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 200 बेड का विशेष गृह जल्द संचालित किया जाएगा।