पुरानी दिल्ली स्टेशन के विकास कार्यों की रेलवे बोर्ड ने जायजा लिया
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे के साथ दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने दिल्ली जंक्शन स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यहां जारी