पूनम महाजन ने इशारे-इशारे में जमकर बोला हमला कहा, मुंबई की शान हैं उत्तर भारतीय
(जी.एन.एस) ता. 21 मुंबई मनसे प्रमुख राज ठाकरे का नाम लिए बगैर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पूनम महाजन ने इशारे ही इशारे में जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय मुंबई की शान हैं और वे अपनी मेहनत से मुंबई के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई की खूबी यह है कि यहां जो आता है, वह यहीं का बनकर रह जाता है।