पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार, घोड़ा गाड़ी पर हुए सवार
(जी.एन.एस) ता. 23 चंडीगढ़ पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ने यहां जोरदार प्रदर्शन किया। हरियाणा अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर किए गए प्रदर्शन में चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी भी शामिल हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े दाम वापस लेने का दबाव बनाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश कोष अध्यक्ष तरुण