पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम: जनता जाए भाड में, हमें तो बस सत्ता चाहिए।।।!
कर्णाटक के चुनाव तक दबा के रखी दाम की स्प्रिंग चुनाव ख़तम होते ही उछलने लगी है। तेल कम्पनियो ने पेट्रोल और डीजल के दाम में जैसे आग सी लगा दी है। चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल ८३ के पार पहुँच गया है। देश की राजधानी दिल्ही में पेट्रोल गुरुवार तक ७५ रूपये के ऊपर था। अन्य प्रान्तों में भी पेट्रोल का दाम ७४ के आसपास पहुँच गया है।