प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी, CM उम्मीदवार हारे
(जी.एन.एस) ता. 19 शिमला हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। हालांकि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर से हार का सामना करना पड़ा। सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के आठ में से पांच मंत्री चुनाव हार गए। इनमें जीएस बाली, कौल सिंह, प्रकाश चौधरी, सुधीर शर्मा व ठाकुर सिंह भरमौरी शामिल हैं। प्रदेश भाजपा