प्रदेश के तीन कैबिनेट मंत्री पीजीआई पहुंचे
लखनऊ। प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों की अचानक तबियत बिगड़ने पर पीजीआई में भर्ती हुए। हालांकि सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी को डायबिटीज की दिक्कत थी। परीक्षण के लिए पीजीआई आये थे। डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। वह संस्थान के इंडोक्राइनोलाजी विभाग में भर्ती है। कैबिनेट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पीठ में दर्द की परेशानी के कारण भर्ती किया गया