प्रदेश में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के तबादले
(जी.एन.एस) ता 31 लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने तबादला सूची जारी करने के बाद सभी को तत्काल अपना कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश भी दिया है। तबादलों के क्रम में जिला जज के साथ एडीजे को भी विभिन्न जिलों में भेजा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने आज बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है।