प्रद्युम्न हत्याकांड : फफक कर रोया आरोपी अशोक, बहन को बताया जेल का दर्द
(जी.एन.एस) ता 28 गुरुग्राम पुलिस रिमांड पर खुद को गुनाहगार बताने वाला अशोक अब परिजनों के सामने बेगुनाह बता रहा है। बुधवार को उसकी बहन सुनीता भोंडसी जेल मिलने पहुंची थी। बहन को देखते ही वह रो पड़ा और कहा उसने प्रद्युम्न की हत्या नहीं की। उसने यह भी कहा कि पुलिस ने उसे मारा था जिसके चलते वह वही कहने को मजबूर हो गया जो पुलिस कहलवाना चाहती थी।