प्रयागराज: नए यमुना पुल से अधेड़ ने लगाई छलांग
प्रयागराज नए यमुना पुल से अधेड़ ने लगाई छलांग:- कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना पुल से 55 वर्षीय अधेड़ ने लगाई छलांग। मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी। कीडगंज पुलिस ने बताया कि पुल के पास से मिले आईडी प्रूफ से उसकी पहचान रानीमंडी निवासी सलीम अहमद 55 वर्षीय पुत्र सिराजुल हक से हुई है।