७ लोगों को ले जा रहा ONGC का हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 के शव मिले
(जी.एन.एस) ता. 13 मुंबई ओएनजीसी कर्मियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया है। मुंबई से 35 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। जिनमें से 3 का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर पवनहंस कंपनी का था। ओएनजीसी ने अपने कर्मचारियों को ले जाने के लिए यह हेलीकॉप्टर बुक करवाया