प्रो.टी.एन. सिंहमहात्मा गांधी काशी विद्यपीठ के कुलपति नियुक्त
लखनऊ।,प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने प्रो.टी.एन. सिंह, अर्थ साइंस विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. टी.एन. सिंह की विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। यह जानकारी प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल सुश्री जूथिका पाटणकर द्वारा आज दी गयी।