प. बंगाल : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर
(जी.एन.एस) ता.08 कोलकाता बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर है। उनको सांस लेने में तकलीफ व रक्तचाप चिंताजनक स्थिति तक गिर जाने के बाद शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुद्धदेव (75) कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीडि़त हैं। शुक्रवार दोपहर को उनका रक्तचाप भी काफी कम था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया-‘भट्टाचार्य की हालत में काफी सुधार आया