फिर गड़गड़ाई बोफोर्स की तोपें
Share this article डॉ. वेदप्रताप वैदिक बोफोर्स तोपों का मामला फिर गर्मा रहा है। 32 साल पुराने इस विवाद ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छवि को चौपट कर दिया था। उस समय स्वीडन की कंपनी से भारत सरकार ने 400 होवित्जर तोपों का सौदा किया था। यह सौदा 1437 करोड़ रु. का था। इसमें 64 करोड़ रु. की रिश्वत खाने का आरोप था। आरोप यह भी था कि यह रिश्वत