फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिले राहुल, नहीं की राफेल पर बात
(जी.एन.एस) ता. 13 नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की लेकिन राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर बात नहीं की। दोनों नेताओं ने उदारवादी लोकतंत्र, झूठी खबरों आदि मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात में राहुल गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे। कांग्रेस हाल के महीनों में राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रही है। उसका आरोप है कि