फ्रांस: चाकू से हमले में दो ब्रिटिश पर्यटक समेत सात लोग घायल, गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता.10 पेरिस फ्रांस के पेरिस में एक हमले में दो ब्रिटिश पर्यटक समेत सात लोग घायल हो गए। स्थानीय समयानुसार 10:45 बजे हमलावर ने चाकू और एक आयरन बार से लोगों पर हमला किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर अफगान मूल का है जिसे फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांस में हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।