बरेली:किसानों की आय दोगुनी करने को होगा जैविक अंडों का उत्पादनरू-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
(जीएनएस) बरेली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसानों और मुर्गी पालकों की गिरी ग्राम मॉडल की तर्ज पर उनकी आय दोगुनी से अधिक करने के लिए यहां जैविक अंडों का उत्पादन होगा जो आम अण्डे से सस्ते और ज्यादा पौष्टिक होंगे। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में गिरी ग्राम टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया।