बाजार को नहीं भाया मोदी सरकार का बजट, सेंसेक्स 395 और निफ्टी 136 अंक गिरकर हुआ बंद
(जी.एन.एस) ता.05मुंबई कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 394.67 अंक की गिरावट के साथ 39,513.39 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 40,032.41 का उच्च और 39,441.38 निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी में भी 135.60 अंक की गिरावट आई और यह 11,811.15 पर बंद हुआ। सुबह बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स 124.35 अंक बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गया।