बाजार से घर जा रहे युवक को तेंदुए ने किया घायल
(जी.एन.एस) ता 01 बागेश्वर गरुड़ क्षेत्र में देर शाम बाजार से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौगांव निवसी मनोज सिंह (28 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह देर शाम भिल्कोट बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।