बुलियन : सोना में 100 रुपए और चांदी में 650 रुपए गिरावट
(जी.एन.एस) ता. 01 नई दिल्ली साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोना 100 रुपए लुढ़ककर 40,270 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 650 रुपए का गोता लगाते हुए 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इसके दाम में गिरावट देखी गई है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.20 डॉलर की बढ़त में