भाजपा और वाम दल ही वंशवाद की राजनीति से दूर : जे पी नड्डा
(जी.एन.एस) ता.05 नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को यहां कहा कि भाजपा और वाम दलों को छोड़कर कोई भी क्षेत्रीय या राष्ट्रीय दल वंशवाद की राजनीति से अछूता नहीं है। यहां तालकटोरा स्टेडियम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, देश में लगभग 2,300 राजनीतिक दल हैं, जिनमें सिर्फ 500 पार्टियों को चुनाव आयोग से मान्यता मिली है।