भाजपा नेता ने की नियमों की उल्लंघना,शादी समारोह में चलाई गोली
(जी.एन.एस) ता.26 जालंधर भाजपा नेता पर पुलिस ने शादी समारोह के दौरान गोली चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जालंधर-लुधियाना हाईवे स्थित मंदाकिनी रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान भाजपा नेता शीतल अंगुराल द्वारा गोली चलाई गई। इसकी सूचना मिलते ही ए.सी.पी. सैंट्रल सतिंद्र चड्ढा,ए.सी.पी.कैंट गुरमेल सिंह,ए.सी.पी, नार्थ नवनीजत सिंह अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा नेता पर एफ.आई.आर. नं.139 26/6/2018, 336,201 188 तथा आर्म्स