भाजपा नेता मनोज तिवारी और रवि किशन ने छठ घाटों का जायजा लिया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं भाजपा नेता एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन ने आज सोनिया विहार के छठ घाटों का दौरा किया और तैयारियों का निरीक्षण किया। दोनों भाजपा नेता दूसरा पुस्ता यमुना तट, सोनिया विहार पहुंचे तथा वहां से मोटर बोट में बैठकर दोनों ने लगभग 5 किलोमीटर में फैले छठ घाट क्षेत्र पर लगे शिविरों में दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पत्रकारों