भाजपा ने जिलाध्यक्षों के बाद अब चुनाव कार्य से जुडे कार्यकर्ताओं के चुनाव लडने पर भी लगा दी रोक
जयपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए गाइड लाइन तय कर दी है। भाजपा ने जिलाध्यक्षों के बाद अब चुनाव कार्य से जुडे कार्यकर्ताओं के चुनाव लडने पर भी रोक लगा दी है। भाजपा नेतृत्व चाहता है कि जिलाध्यक्ष एवं चुनाव कार्य से जुडे कार्यकर्ता चुनाव नहीं लडे। जिससे चुनाव के समय संगठन का काम प्रभावित नहीं