भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल, पूर्वी उ.प्र. से लड़ सकते हैं चुनाव
Share this articleनई दिल्ली। भाजपा से नाराज हुए उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद उदित राज आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उदित राज को पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश से चुनाव लडवा सकती है। इससे पहले कल उदित राज टिकट न मिलने की वजह से भाजपा से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था