भारत-नेपाल रिश्तों की अहम कड़ी है पंचेश्वर बांध: कोश्यारी
(जी.एन.एस) ता. 28 बागेश्वर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पंचेश्वर बांध भारत और नेपाल देश के आपसी रिश्तों में अहम कड़ी साबित होगा। इससे दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा मधुर होंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध का विरोध राजनैतिक कारणों से किया जा रहा है। बांध लोगों के विकास के सपने को साकार करता है। यदि टिहरी डैम नहीं होता